Kejriwal will address rallies in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल पंजाब में करेंगे 21 रैलियों को संबोधित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:24 PM (IST)
केजरीवाल पंजाब में करेंगे 21 रैलियों को संबोधित
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल 20 नवंबर से पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पूरे राज्य में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि रैलियों का आगाज 20 नवंबर को उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के गढ़ जलालाबाद से होगा। जिसके बाद 30 नवंबर तक पूरे राज्य में केजरीवाल कई रैलियां कर समर्थन मांगेंगे। गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि केजरीवाल की इन रैलियों का मुख्य मकसद अकाली-भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों और कांग्रेस की भद्दी चालों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। वड़ैच ने कहा कि रैलियों को लेकर आम आदमी पार्टी की सूबा लीडरशिप की तरफ से पूरी तैयारियां की गई हैं। यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार! यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement