केजरीवाल ने कहा कि यदि उपराज्यपाल जंग को लगता है कि उन सभी फैसलों में
भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी जांच कर सकते हैं, लेकिन उन्हें उसे अमान्य
करार नहीं देना चाहिए था। हां, कुछ फैसलों में उनसे सहमति नहीं ली गई थी।
हमने कई पुल बनाए हैं, क्या अब उन्हें गिरा दिया जाएगा। हमने स्कूलों में
8,000 कक्षाओं का निर्माण किया है। क्या उन्हें भी गिरा दिया जाएगा।