नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शक्रवार को कहा कि
दिल्ली सरकार ने शहर में न्यूनतम मजदूरी बढाने के लिए जो फाइल उपराज्यपाल
नजीब जंग के पास भेजी थी, उसे उन्होंने लौटा दिया है।
केजरीवाल ने कहा,ऎसे दिन जब देश में 18 करोड मजदूर हडताल पर हैं, मोदी के
उपराज्यपाल ने न्यूनतम मजदूरी की फाइल वापस कर दी। देशभर में रेडियोलॉजिस्ट
व नर्सेज अपना बेसिक पे बढाने की मांग को लेकर हडताल पर हैं। आम आदमी
पार्टी सरकार ने पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम मजदूरी लगभग 50
फीसदी तक बढाने की मंजूरी प्रदान की थी।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली में बिना कुशल मजदूरों का न्यूनतम वेतन
9,568 रूपये से बढाकर 14,052 रूपये प्रति महीना, जबकि अर्ध कुशल मजदूरों का
वेतन 10,582 रूपये से बढाकर 15,471 रूपये तथा कौशल युक्त मजदूरों का वेतन
11,622 रूपये से बढाकर 17,033 रूपये कर दिया गया।