khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 5:10 PM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली को पूर्ण
राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराते हुए पूछा कि दिल्ली के मत की अहमियत
अन्य राज्यों की तुलना में कम क्यों समझी जाती है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खचाखच भरे छत्रसाल स्टेडियम में अपने भाषण
में मोदी ने कहा,दिल्ली के लोगों के मत की अहमियत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ,
हरियाणा तथा मध्य प्रदेश के लोगों के मतों की तुलना में कम क्यों समझी जाती
है। दिल्ली सरकार के पास अन्य राज्यों के समान शक्तियां क्यों नहीं हैं।
स्टेडियम में मौजूद लोगों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी।