khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 5:11 PM (IST)
उन्हें
संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आजादी के कुछ साल बाद दिल्ली सरकार की
शक्तियां छीनकर इसे केंद्रशासित प्रदेश घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है, लेकिन
उनके द्वारा निर्वाचित सरकार की शक्तियां सीमित हैं। उन्होंने कहा, लोग
अपनी सरकार चुनते हैं, जिसके पास शक्ति होती है। लेकिन, पिछले डेढ साल में
सरकार के सारे अधिकार एक-एक कर छीन लिए गए। अब निर्वाचित दिल्ली सरकार के
पास न के बराबर शक्तियां हैं। हम एक भी स्वतंत्र फैसला नहीं ले सकते।
भारत सरकार 1935 अधिनियम का स्मरण करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह अधिनियम
लोगों को अपना प्रतिनिधि निर्वाचित करने का अधिकार देता है, लेकिन इन
निर्वाचित लोगों के पास सरकार चलाने के लिए शक्तियां नहीं हैं। केजरीवाल ने
कहा,अब दिल्ली की हालत भारत सरकार अधिनियम,1935 की तरह हो गई है।
(आईएएनएस)