Advertisement
अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर रहे कड़ी नजर, समुचित पर्यवेक्षण जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रभारी सुजानगढ़ एडीएम भागीरथ साख, डीएफओ सविता दहिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर, जिला स्तरीय एमसीएमसी के अतिरिक्त नोडल अधिकारी कुमार अजय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज गरवा, डीटीओ ओमसिंह शेखावत, लाईजनिंग अधिकारी निरंजन चिरानियां, एपीआरओ मनीष कुमार, एलडीएम अमरसिंह, आयकर अधिकारी शीशराम सुमन, डीईओ लक्ष्मीनारायण, लाईजनिंग अधिकारी डॉ. मोहनलाल दादरवाल, कपिल शर्मा, निरंजन पारीक, सीताराम माली, जगदीश प्रसाद, वासुदेव, एएसआई राजेश चौधरी, कमल कुमार आत्रेय, तुलछाराम, श्यामाकांत महर्षि, संदीप कुमार जोशी, दयानंद शर्मा, गजेन्द्र भाटी सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
कीमती सामान के साथ रसीद रखें आमजन
विधानसभा आम चुनाव के दौरान स्थैतिक निगरानी दलों और फ्लाइंग स्क्वैड द्वारा की जा रही कार्रवाई और निगरानी को लेकर जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे इसमें आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सिहाग ने कहा कि दिवाली एवं त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन यात्रा के दौरान नकदी एवं कीमती सामान आदि के संबंध में रसीद आदि आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। फिर भी यदि किसी की जब्ती हो जाती है तो आवश्यक दस्तावेज पेश करने पर उसे छोड़ा जा सकता है। इस प्रकार जब्त किए गए कैश या सामान के संबंध में जिला स्तर पर एडीएम, सीईओ एवं कोषाधिकारी को शामिल करते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कमेटी बनाई गई है, जिसके द्वारा जब्त सामान या राशि को छोड़े जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि त्यौहार और शादियों के समय को देखते हुए चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं को व्यावहारिक तौर पर लागू करने का प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा। इसमें आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


