Advertisement
मानसून की दस्तक के साथ धीमी हुई केदारनाथ यात्रा की रफ्तार

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सभी स्टेशनों से यात्री अब हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ रहे हैं। केदारनाथ में यात्री दबाव कम होने से टेंट कॉलोनियों में कई टेंट अब रात को खाली रह रहे हैं। भले ही गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास आगामी 30 जून तक बुकिंग फुल है। सोनप्रयाग, गौरीकुंड कस्बों में भी यात्री दबाव कम हो गया है।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ में बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। बरसाती मौसम में पैदल मार्ग से धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


