kavi chopal at Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कवि चौपाल की 102वीं कडी़ में वीर, हास्य और श्रंगार रस ने किया भावविभोर

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 6:33 PM (IST)
कवि चौपाल की 102वीं कडी़ में वीर, हास्य और श्रंगार रस ने किया भावविभोर
बीकानेर। स्वास्थ्य साहित्य कवि चौपाल की 102 वीं कडी़ में शहर के कवियों, शायरों ने अपनी स्वरचित उर्दू, हिन्दी, राजस्थानी और पंजाबी रचनाओं का सस्वर वाचन कर सतरंगी हिन्दुस्तान का नक्शा खींच दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोहरलाल चावला ने चौपाल में आने वाले कवियों शायरों की रचनाओं के स्तर की बात की। मुख्य अतिथि कवि, कथाकार राजाराम स्वर्णकार कवि चौपाल के विगत 101 कडियों का वर्णन करते हुए यहां के सृजन को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करने का सुझाव देते हुए अपनी रचना मां-पिता मां सभी दुखों में चट्टान सी अडिग खडी रहती और बाबूजी निश्चिंत सुनाकर तालियां बटोरी। विशिष्ट अतिथि डॉ.प्रकाशचन्द वर्मा ने चौपाल की तारीफ करते हुए अपना गीत जिन्दगी तूने मेरा साथ दिया प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना से मोहन वैष्णव ने करते हुए अपनी रचना म्हानै सासरियो सुरंगो घणो लागै सुणाकर कार्यक्रम का आगाज किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement