kashmir valley jumps back to normalcy after 4 months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में 4महीने बाद पटरी पर लौटी जिंदगी

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 8:16 PM (IST)
कश्मीर में 4महीने बाद पटरी पर लौटी जिंदगी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में 132 दिनों की बंदी के बाद शनिवार सुबह जिंदगी पटरी पर लौट आई। सडकों पर बडी संख्या में वाहन नजर आए और बाजार, स्कूल, कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान चार महीनों बाद पहली बार खुले। अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन और बंद के कारण कश्मीर घाटी में गत चार महीने से अधिक समय से जनजीवन ठप था। कश्मीर घाटी में नोटबंदी की असुविधा का असर भी नहीं दिखा और श्रीनगर के बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड नजर आई। घाटी में आठ नवम्बर को घोषित नोटबंदी का असर इसलिए भी नहीं दिखा, क्योंकि घाटी में व्यापार और अन्य गतिविधियां मध्य जुलाई से ही बंद थीं। अधिकांश बसें और सार्वजनिक वाहन सुबह जल्दी स़डकों पर चलने लगे थे, क्योंकि कार्यालय जाने, दुकानें खोलने और बैंकों से पैसे निकालने के लिए लोग भी घर से बाहर निकल गए थे।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement