अधिकारियों ने कहा कि अशांति शुरू होने के बाद से
सरकारी कार्यालयों, बैंकों और डाक घरों में पहली बार करीब सभी कर्मी
उपस्थित थे।
साप्ताहिक विरोध सूची के साथ आन्दोलन की अगुवाई कर रहे अलगाववादी नेताओं ने
बंद में दो दिनों की ढील दी और साप्ताहांत में लोगों से सामान्य
गतिविधियां फिर से शुरू करने को कहा। प्राधिकारियों ने भी शनिवार को लोगों
और वाहनों के उन्मुक्त आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया।