Advertisement
जीका वायरस का पहला मामला सामने आते ही कर्नाटक अलर्ट पर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने कहा कि सरकार स्थिति को संभालने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी द्वारा किए गए परीक्षणों में बीमारी की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि जीका वायरस से संक्रमित बच्ची को 13 नवंबर को बुखार आया था। माता-पिता ने उसे सिंधनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पता चला कि वह डेंगू बुखार से पीड़ित है। बाद में, लड़की को विजयनगर आयुर्विज्ञान संस्थान (वीआईएमएस) में शिफ्ट कर दिया गया और 15 नवंबर से 18 नवंबर तक इलाज किया गया।
डॉक्टरों ने यूरिन और ब्लड के सैंपल पुणे लैब में भेजे।
देश में पहला जीका वायरस 2020 में केरल में पाया गया था। जीका वायरस से प्रभावित व्यक्तियों में बुखार, शरीर में दर्द और जोड़ों में दर्द, दाने और कंजंक्टिवाइटिस के गंभीर लक्षण पाए जाते हैं।
जीका वायरस मुख्य रूप से संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटते हैं। यह रोग असुरक्षित संभोग और रक्त संचरण से भी फैलता है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


