Advertisement
कर्नाटक : तस्करी मामले में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लिंगराज कन्नी गिरफ्तार, पार्टी ने बाहर निकाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लिंगराज कन्नी, कलबुर्गी दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, को महाराष्ट्र में ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह बहुत गंभीर मामला है, क्योंकि कन्नी को प्रियांक खड़गे का करीबी माना जाता है और कलबुर्गी खड़गे परिवार का गढ़ है।"
उन्होंने कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस पर जवाब मांगा। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "क्या मल्लिकार्जुन खड़गे अब अपनी चुप्पी तोड़ेंगे? या कांग्रेस हमेशा की तरह अपने लोगों को बचाएगी? प्रियांक खड़गे के करीबी सहयोगी के ड्रग तस्करी में पकड़े जाने से उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।"
बता दें कि कन्नी 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे और पहले भाजपा से जुड़े थे। वे कलबुर्गी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अल्लमप्रभु पाटिल के भी करीबी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है, और वे इस मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


