khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 5:38 PM (IST)
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की खुशामद करने वालों ने कार की बोनट पर
कौवा बैठने की घटना को उनके सिर पर मंडरा रही किसी ‘आफत’ से जोड़ा और
उन्हें गाड़ी बदलने की सलाह दे डाली। कभी अंधविश्वास विरोधी कानून के
पुरजोर समर्थक और खुद को नास्तिक बताने वाले सीएम सिद्धारमैया के इस कदम को
उनके रुख से यूटर्न माना गया।
अतीत में ऐसा कई बार हुआ जब उन्होंने इस तरह
के अंधविश्वास का खुलेआम माखौल उड़ाया था। जब एक आला आईएएस अफसर ने उन्हें
बीते साल 4 जुलाई को अमावस्या होने की वजह से राज्य विधानसभा का सत्र न
बुलाने की सलाह दी तो मुख्यमंत्री ने उन्हें झिडक़ दिया था।