Karnataka Assembly : Congress JD-S secured 99 votes, BJP secured 105 votes Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक का नाटक खत्म, राज्यपाल ने स्वीकार किया कुमारस्वामी का इस्तीफा

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 10:03 PM (IST)
कर्नाटक का नाटक खत्म, राज्यपाल ने स्वीकार किया कुमारस्वामी का इस्तीफा
बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल... विश्वास मत में जीत के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल हैं। विश्वास मत में जीत के बाद बीजेपी के विधायक विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए। जल्दी ही एचडी कुमारस्वामी राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद सूबे के गवर्नर वजुभाई वाला बीजेपी लीडर बीएस येदियुरप्पा को सरकार गठन का न्योता दे सकते हैं। स्पीकर रमेश कुमार ने विधायकों को खड़ाकर सत्ता और विपक्ष के नंबरों की गिनती की। स्पीकर ने विधानसभा में हर पंक्ति को अलग-अलग खड़ा कर अधिकारियों से विधायकों की गिनती कराई। अधिकारियों ने पहले सत्ता पक्ष के सदस्यों की गिनती की और फिर उसके बाद विपक्षी विधायकों को गिना गया। संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है कि विधायकों की गिनती फिजिकली की गई है।
कुमारस्वामी ने फ्लोर टेस्ट से पहले भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आज की तरह ही 2004 में किसी के पास बहुमत नहीं था। मैं विपक्ष के नेताओं को बताना चाहता हूं जो उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए। सोशल मीडिया ने समाज को बर्बाद कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कहते हैं कि मैं ताज वेस्ट एंड में रह रहता हूं और लोगों को लूट रहा हूं। मैं वहां क्या लूटूंगा? मैं इस सरकार को बचाने और बचाने की भरपूर कोशिश कर रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या त्रासदी! क्या उन लोगों में कोई मानवता है जो सोशल मीडिया पर हैं? हम कहां पहुंचे गए हैं? मैं बहुत संवेदनशील और भावनात्मक व्यक्ति हूं। जब मैंने अपने खिलाफ रिपोर्ट देखी तो मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या मुझे इसके लिए मुख्यमंत्री होना चाहिए। मुझे दुख है, मैं खुशी खुशी इस पद को छोड़ सकता हूं।
बता दें, 15 बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद भी कांग्रेस और जेडीएस सरकार को बचाने के लिए प्रयास कर रहे थे। बीते कई दिनों से दोनों दल विश्वास मत प्रस्ताव को टालने की कोशिश में थे, लेकिन आखिरकार मंगलवार को वोटिंग हुई और कुमारस्वामी की सरकार का यह आखिरी दिन साबित हुआ।
बीजेपी कैसे बचाएगी अपनी सरकार: कुमारस्वामी...

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement