Advertisement
करनाल जल्द ही सी.सी.टी.वी. कैमरों से लैस होगा, सार्वजनिक स्थानों पर करीब 128 कैमरे

सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के लिए जिन स्थानों का चयन किया गया है, उनकी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ रोड़, सांई बाबा मन्दिर, नूर महल चौक, सैक्टर-9, कुंजपुरा रोड़ का टी-प्वाईंट, आई.टी.आई., लिबर्टी चौक, एन.डी.आर.आई. चौक, अस्पताल चौक, अरोमा होटल चौक, मॉडल टाऊन, सैक्टर-12 के लघु सचिवालय व पेट्रोल पम्प के निकट टी-प्वाईंट, हरियाणा नर्सिंग होम चौक, निर्मल कुटिया, सैक्टर-6, ताऊ देवी लाल चौक, मीरा घाटी, नावल्टी चौक, कमेटी चौक, पुरानी सब्जी मण्डी, कर्ण गेट, विश्वकर्मा चौक, मच्छी मार्किट, बस स्टैण्ड, अम्बेडकर चौक, पी.डब्ल्यू्.डी. रेस्ट हाऊस, निरंकारी भवन चौक, हांसी चौक तथा नमस्ते चौक पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन कैमरों में आई गतिविधियों को नजदीक ही पुलिस विभाग के कर्मचारी अपने कंट्रोल रूम में बैठकर लाईव देख सकेंंगे। सबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष इनकी सुपरविजन करेंगे ओर साप्ताहिक रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सौपंगे। यदि कोई कैमरा आऊट ऑफ ऑडर हो जाता है, तो उसकी सूचना सबंधित कम्पनी को भेजी जाएगी, ताकि समय रहते उसे ठीक करवाया जा सके। उन्होने बताया कि शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरों के लगाए जाने के बाद अपराधों में कमी आएगी तथा पुलिस व मॉड्राईजेशन में अच्छा सुधार होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


