Karnal news : Mandir Trust committed encroachment on land of farm, now doing arbitrary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदिर ट्रस्ट और दबंगों ने कर लिया अतिक्रमण, अब कर रहे मनमानी

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अक्टूबर 2017 3:41 PM (IST)
मंदिर ट्रस्ट और दबंगों ने कर लिया अतिक्रमण, अब कर रहे मनमानी
करौली। उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्थाधाम कैलादेवी से 1 किमी के दायरे में कृषि भूमि के पंजीयन व नए निर्माण को प्रतिबंधित करने के बाद भी मंदिर ट्रस्ट और कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए लोगों ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामकेश मीना के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर के नाम कैलादेवी थानाधिकारी सुमन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। कृषि भूमि का पंजीयन और नए निर्माण प्रतिबंधित होने के बावजूद मंदिर ट्रस्ट व दबंगों की ओर से लगभग दो महीने से अवैधानिक तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कारण अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट व दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यहां गरीब लोगों के रुकवाए गए कार्यों के लिए भी मंजूरी दी जाए। इस पर कैलादेवी थानाधिकारी ने शीघ्र ही न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement