Advertisement
करनाल-कैथल-खनौरी रोड होगा फोरलेन, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

इस राशि से 50 किलोमीटर के सेक्शन के फोरलेन बनने से पंजाब की ओर जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और आधा घंटा समय में भी कटौती होगी। इसी प्रकार, जिला कैथल के ढाण्ड में कैथल-ढाण्ड सडक़, पुराना बाइपास और नया बाइपास को चौड़ा करना, ऊंचा उठाने और मजबूत करने के लिए 18.70 किलोमीटर सेक्शन के लिए 34 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। जिला करनाल में कोंड-मुनक-सालवान-असंध सडक़ को चौड़ा करने और फोरलेन बनाने के लिए 37.85 किलोमीटर टुकड़े के लिए 70 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है, वहीं जिले में नीलोखेड़ी-करसा-ढांड सडक़ को चौड़ा कर विस्तार करने के लिए 24.64 किलोमीटर सेक्शन पर 69 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


