karauli news : Demand for bringing back stranded workers abroad, relatives met to district collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विदेश में फंसे जिले के श्रमिकों के परिजनों ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 2:18 PM (IST)
विदेश में फंसे जिले के श्रमिकों के परिजनों ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
करौली। क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों और कई जिलों से विदेश गए पत्थर मजदूरों की इन दिनों वतन वापसी की समस्या बनी हुई है। दुबई में करीब 15 दिन से कंपनी द्वारा सुविधाएं छीन लिए जाने और नौकरी से निकाल देने के कारण 26 मजदूर भूख-प्यास से व्यथित हैं। हिंडौन क्षेत्र के करसौली गांव निवासी पीड़ित गोपाल सिंह के परिजनों ने इस मामले को लेकर करौली जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार के समक्ष गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने केंद्र सरकार को पीड़ित परिवारों की समस्या से अवगत कराते हुए पत्र लिखा। इसमें कहा है कि करौली जिले सहित कोई पांच जिलों के करीब 26 मजदूर दुबई में अपने वतन की वापसी को लेकर अटके हुए हैं। उनकी वतन वापसी में कई कानूनी अड़चन कंपनी द्वारा खड़ी कर दी गई है, क्योंकि सभी मजदूरों के वीजा और पासपोर्ट कंपनी के अधिकारियों के पास जब्त हैं। इस कारण कंपनी से बेदखल हुए 26 मजदूर आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और बिना छत के सहारे भूख-प्यास से बदहाल अवस्था में हैं।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement