Karana bypoll: Devar-Bhabhi changed instead of equation, BJP problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैराना उपचुनाव : देवर-भाभी ने बदले समीकरण, भाजपा की मुश्किलें बढ़ी

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 मई 2018 2:14 PM (IST)
कैराना उपचुनाव : देवर-भाभी ने बदले समीकरण, भाजपा की मुश्किलें बढ़ी
कैराना। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा उपचुनाव में नया सियासी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी कंवर हसन ने राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को समर्थन दे दिया है। आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम के विपक्ष में उनके देवर कंवर हसन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस नेता इमराज मसूद कई दिनों से कंवर हसन को समर्थन के लिए मनाने में लगे थे। इससे यह लगभग यह हो गया है कि अब कैराना में महागठबंधन बनाम बीजेपी की सियासी लड़ाई होगी। कैराना में एक तरफ जहां बीजेपी चुनाव लड़ रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस, बीएसपी, एसपी और आरएलडी ने प्रत्याशी तबस्सुम हसन का समर्थन किया था। बता दें कि एसपी ने कैराना में राष्ट्रीय लोकदल (आरजेडी) से गठबंधन किया है। यहां के तबस्सुम समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हैं लेकिन वह आरएलडी के चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी ने कैरना में दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा है। कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर 28 मई को वोटिंग होगी और मतगणना के लिए 31 मई की तारीख

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement