Advertisement
कमलेश ठाकुर ने चनौर पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएँ

उन्होंने कुराल बेहड क्षेत्र में शमशान घाट की समस्या को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के अपग्रेडेशन हेतु भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
विधायक ने जल शक्ति विभाग को गुलेरिया बस्ती में पेयजल टैंक निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए और क्षेत्र में निर्बाध एवं उच्च गुणवत्ता वाली पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धर्मशाला में चिट्टे के विरुद्ध एक जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित किया गया है।
इस अभियान को पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से चलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने लोगों से इस जन-अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 112 आपातकालीन नंबर आरंभ किया गया है। इस नंबर पर जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके। इससे पूर्व विधायक का चनौर पंचायत पहुंचने पर यहां के स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग परविंदर सिंह ,कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग परमजीत सलहोत्रा, प्रधान वडल सुमन ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर,पूर्व महासचिव कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत शर्मा, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर , ओबीसी कल्याण बोर्ड सदस्य राजकुमार, महिला मंडल प्रधान दर्शना , जिला परिषद मेंबर पुष्पा मनिहास, सतिन्द्र मंहत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


