Kamal Nath resigns from CM post: Rakesh Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमलनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें : राकेश सिंह

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मई 2019 3:46 PM (IST)
कमलनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें : राकेश सिंह
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आ रहे लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के बीच पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने राज्य की कमलनाथ सरकार से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि कमनाथ सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी कार्यालय में यहां संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, "राज्य की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा की बढ़त है और विजय की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस के दिग्गज चुनाव हार रहे हैं। इस स्थिति में राज्य की कमलनाथ सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।" ज्ञात हो कि राज्य में पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को डेढ़ दशक बाद सत्ता हासिल हुई थी। कांग्रेस की सरकार बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement