कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति ने
मंगलवार को शिक्षकपार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के
पदाधिकारियों ने काकोरी कांड में शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया और शहीदों
का 89वां बलिदान दिवस मनाया गया।
चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति के कार्यक्रम
में संयोजक अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी गुरू ने कहा कि आजादी के
रणबांकुरों की कुर्बानी और बलिदान कभी कम नहीं हो सकता। इतिहास जैसे-जैसे आगे बढ़ता
जाएगा, वैसे-वैसे इनकी कुर्बानी और भी महान होती जायेगी। कार्यक्रम में
निन्नी पाण्डेय ने 9 अगस्त 1925 को हुए काकोरी कांड की कहानी बताते हुए कहा कि
धन्य हैं वे माताएं जिनकी कोख से ऐसे रणबांकुरे पैदा हुए थे, जो
भारत मां का कर्ज उतार गए। इस अवसर पर सेनानियों के परिवारों को सम्मानित भी किया
गया। उन्होंने कहा, युवा पीढ़ी को शहीदों की कहानियों से रूबरू कराया
जाए, ताकि वे उनकी शहादत को न भूले। कार्यक्रम के अध्यक्ष बी.आर. गुप्ता
ने कहा कि क्रांतिकारियों को भुलाकर हम कभी तरक्की नहीं कर सकते हैं। कर्मचारी
नेता रामजी त्रिपाठी ने कहा कि पाठ्यक्रम में क्रांतिकारियों की कहानी को स्थान
दिया जाये ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शो से प्रेरित हो सके।[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]