Kakdwip-Gangasagar bridge construction work started, will be ready in four years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काकद्वीप-गंगासागर पुल निर्माण कार्य शुरू, चार साल में होगा तैयार

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025 4:05 PM (IST)
काकद्वीप-गंगासागर पुल निर्माण कार्य शुरू, चार साल में होगा तैयार
कोलकाता। काकद्वीप और गंगासागर को जोड़ने वाले 4,757 मीटर लंबे पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1,459.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल चार लेन और एक फुटपाथ के साथ तैयार होगा। पुल की दोनों तरफ 8 मीटर चौड़ी सड़क होगी, जिससे यातायात में आसानी होगी।1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा, जिससे पैदल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। अब तक गंगासागर जाने के लिए जहाजों पर निर्भर रहना पड़ता था, जो जल स्तर के अनुसार एक से डेढ़ घंटे का इंतजार करवाते थे। यह पुल इस समस्या का समाधान करेगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा और विकास कार्य : सुंदरवन विकास मंत्री बंकिम हाजरा ने बताया कि पुल का काम 6 फरवरी से आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है और इसे अगले चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल निर्माण से स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पुल निर्माण की खबर से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं, क्योंकि इससे गंगासागर यात्रा सुगम होगी और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement