Kabaddi World Cup in Punjab from 3 November -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में विश्व कप कबड्डी का आयोजन 3 नवंबर से

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 8:56 PM (IST)
पंजाब में विश्व कप कबड्डी का आयोजन 3 नवंबर से
मोहाली। पंजाब के रोपर में 3 नवंबर से 15 दिवसीय विश्व कप कबड्डी लीग का आयोजन होगा। फेरीसवील एन्टरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित होने वाले लीग की रोपर के नेहरू स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होगी। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह जैसे नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की मौजूदगी से पिछले साल का वल्र्ड कप कबड्डी लीग यादगार बनने के बाद अब इस साल होने वाले छठे विश्व कप कबड्डी लीग की तैयारी में आयोजक जुटे हुए हैं। इस साल के उद्घाटन समारोह में पंजाब के जाने-माने कलाकार अर्जन बाजवा, जसपिन्दर नरूला, नुरान सिस्टर्स, गिप्पी ग्रेवाल, शारी मान और स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह के साथ ही अंतरराष्ट्रीय परफॉर्मर हॉवर्ड बोर्ड गल्र्स क्रू भी अपनी बेहतरीन परफॉर्मन्स देगा। इस विश्व कप कबड्डी लीग में भारतीय कबड्डी टीम के अलावा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, तुर्कमेनिस्तान, ईरान, केन्या, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, सिएरा लियोन, श्रीलंका, स्वीडन, तंजानिया, ब्रिटेन और अमरीका की कबड्डी टीम भी शामिल होने जा रही है। विश्व कप कबड्डी लीग का समापन समारोह 17 नवंबर को जलालाबाद स्टेडियम में होगा।
इस संबंध में फेरीसवील एन्टरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर शुभ्रा भारद्वाज ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है कि हमने तीसरी बार भी इस विश्व कप की निविदा जीत ली है। हमेशा की तरह इस बार भी सितारों का कारवां नजर आएगा। उद्घाटन समारोह में परिणीति चोपड़ा मौजूद रहेंगी।
यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर
यह भी पढ़े :गंगा से गांव के तालाब तक आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत, SEE 20 PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement