khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 11:32 PM (IST)
डूंगरपुर। जिला अपर न्यायाधीश कार्यालय डूंगरपुर में जोधपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश पंकज भंडारी पहुंचे। यहां भंडारी ने न्यायालय का निरीक्षण किया और पौधरोपण भी किया । इस मौके पर भंडारी ने बार सभा में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता कोर्ट में कोई भी केस जल्दी से पेश कर उसे जल्दी से खत्म करने का प्रयास करे।