Advertisement
ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर चयनित कनिष्ठ लिपिक राकेश जाखड़ गिरफ्तार

नकल के सहारे राकेश जाखड़ परीक्षा में उत्तीर्ण होकर कनिष्ठ लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) पद पर चयनित हो गया और वर्तमान में उदयपुर की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-04 में पदस्थापित था। गिरफ्तारी के भय से वह पिछले आठ माह से फरार चल रहा था।
गौरतलब है कि राकेश जाखड़ का छोटा भाई बीरबल जाखड़ भी इसी परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर लिपिक पद पर चयनित हुआ था, जिसे पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसओजी जयपुर के एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने 12 सितंबर 2025 को प्रकरण संख्या 09/2025 में अभियुक्त राकेश जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य नेटवर्क की पड़ताल भी जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


