कानपुर देहात में तैनात महिला ज्यूडीशियल प्रतिभा गौतम का शव कानपुर के सर्किट हाउस में स्थित सरकारी आवास में रविवार को मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 16 चोटेंए गला कसकर हत्या सहित महिला जज के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस जांच में जज की हत्या पति द्वारा किए जाने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को जेल भेज दिया। मुकदमा दर्ज करने में कैन्ट पुलिस द्वारा लापरवाही उस वक्त सामने आईंए जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस ने आरोपी पर अजन्मे शिशु की हत्या की धारा 315 व 316 बढ़ाई ही नहीं।