Advertisement
जेपी नड्डा ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के किए दर्शन, सेना के जवानों से की मुलाकात

इसके बाद, जे.पी. नड्डा ज्योलिंगकांग पहुंचे, जहां उन्होंने आदि कैलाश के पवित्र दर्शन किए। उन्होंने ओम पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व की भी सराहना की।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज पिथौरागढ़, उत्तराखंड में हिमालय की गोद में स्थित अध्यात्म और संस्कृति की पवित्र स्थली आदि-कैलाश के पावन दर्शन कर धन्य हुआ। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में प्रतिपल कर्तव्यनिष्ठ हमारे वीर जवानों से भेंट कर उनके साहस, शौर्य व उत्साह के साक्षी बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। अलौकिक सौंदर्य और आस्था के केंद्रों से परिपूर्ण, व्यास घाटी में स्थित ऊं पर्वत समेत सभी पावन स्थल हमारी सनातन संस्कृति की पहचान और समग्र विश्व में करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का केन्द्र हैं।"
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की ओर से जेपी नड्डा को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चल रही योजनाओं और सीमा क्षेत्रों से संबंधित जानकारी साझा की। इस दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


