Advertisement
पत्रकारों को शिक्षा के साथ दृष्टि की भी आवश्यकता है

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के महत्व को आज के परिप्रेक्ष्य में उपयोगी माना लेकिन प्रारंभिक दौर के उन पत्रकारों को विशेष रूप से रेखांकित किया जिनकी शिक्षा कम थी किंतु दृष्टि इतनी सूक्ष्म थी कि वह बोलकर अपनी खबरों का लेखन करवाते थे। उनकी खबरों पर सरकार सजग हो जाती थी। उनका कहना था कि पत्रकारिता दिमाग की अपेक्षा दिल का काम है और विश्वविद्यालय को गरीब के दर्द को व्यक्त करने वाले पत्रकार तैयार करना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारहठ के अनुसार आज अखबार व्यापार भी कर रहे हैं यह निश्चित रूप से पत्रकारिता और विशुद्ध पत्रकारिता नहीं है। मीडिया संस्थानों में उद्योगपतियों का निवेश करना चिंता का विषय है। लेकिन आज इस क्षेत्र से साहित्यकार गायब हैं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है की पत्रकार सवाल नहीं कर सकता। नए पत्रकारों को ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
परिचर्चा का समापन इस विचार की स्थापना के साथ हुआ की चुनौतियां हमेशा रहती है और समय के साथ बदलता है। पत्रकार विशेष कर नए पत्रकारों को अपनी नजर पहनी रखकर जनहित के मुद्दे उठाते रहना चाहिए। और इस काम को छोटे और मध्य समाचार पत्र बड़ी जिम्मेदारी से करते हैं
वरिष्ठ पत्रकार अमृता मौर्य ने परिचर्चा का संचालन किया।
परिचर्चा के आरंभ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मुख्य महासचिव डॉक्टर तरुण कुमार जैन और धर्मेंद्र सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


