Journalist Award Ceremony: 7 journalists from Garhwal and 6 from Kumaon honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्रकार सम्मान समारोह: गढवाल के 7 औऱ कुमांऊ के 6 पत्रकार सम्मानति

khaskhabar.com: रविवार, 26 मई 2024 2:51 PM (IST)
पत्रकार सम्मान समारोह: गढवाल के 7 औऱ कुमांऊ के 6 पत्रकार सम्मानति
देहरादून। विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सृष्टि के प्रथम संदेश वाहक देवर्षि नारद जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। जिसमें कहीं पत्रकार लोग भी मौजूद रहे। वही संजय कुमार प्रांत प्रचारक प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व संवाद केंद्र की तरफ से देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। समाज में पत्रकारिता का उच्चतम स्थान है और ये स्थान पत्रकार जगत को उनकी मेहनत, लगन, कार्य के प्रति ईमानदारी से मिला है। पत्रकार जगत के इस महत्वपूर्ण योगदान के कारण ही आज मीडिया या पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में जाना जाता है और हर जिले से एक-एक पत्रकार को सम्मानित किया गया। जिसमें गढ़वाल के सात पत्रकार और कुमाऊं के छह पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement