Advertisement
पत्रकारिता लोकतंत्र का हृदय, जो निरंतर धडक़ता है

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहर लाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता का पुरस्कार स्वतंत्र पत्रकार मोइनुद्दीन चिश्ती जोधपुर, स्वतंत्र पत्रकार विनोद भारद्वाज, दैनिक नफा नुकसान के कार्यकारी सम्पादक चन्द्र मेहता, स्वतंत्र पत्रकार सुरेन्द्र जैन पारस फोटो पत्रकार, चैनल कन्टेंट हेड, ए-1 टीवी राखी जैन एवं संपादिका द डेजर्ट रेल की संपादिका अमृता मोरी को दिया गया, जबकि अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्कार पाक्षिक समाचार पत्र नवयुग के सम्पादक चिंरजीव जोशी सरोज, जलते दीप के सम्पादक पदम मेहता, फ्री प्रेस जर्नल के विशेष संवाददाता प्रकाश भंडारी, दैनिक नवज्योति के स्थानीय सम्पादक महेश चन्द शर्मा एवं नेशनल अफेयर न्यूज नेटवर्क के सम्पादक विजय त्रिवेदी को दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि यह ऐसा पहला लोकमत समाचार पत्र है, जिसने दूसरे पत्रकारों का सम्मान किया है। कोई भी ऐसा बड़ा अखबार समूह ही नहीं है, जिसने आज तक दूसरे संस्थान के पत्रकारों को सम्मानित किया हो। यह सम्मान असाधारण सम्मान है महाराष्ट्र में यह श्रेष्ठ अखबार है, सम्मान की राशि की कीमत नहीं होती है। पत्रकारिता लोकतंत्र का हृदय जो 24 घंटे धडक़ता है, पत्रकारिता सबसे बड़ा धर्म है।
विश्वनाथ सक्सैना ने कहा कि ऐसे आयोजन में कुछ नया होता है, जिससे पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार होता है, पत्रकारों को सदैव सरकार को जागृति करने के लिए विपक्ष की तरह रहना चाहिए। पत्रकारिता में सदैव ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में कार्य कर रहा है, उस क्षेत्र में ईमानदारी रखना चाहिए। ईमानदारी व निष्ठापूर्वक जब हम कार्य करेंगे निश्चित ही परिवर्तन की लहर आएगी। अच्छे लोगों को ढूंढऩा सबसे बड़ा उपकार है वर्तमान में आदमी गिरता जा रहा है उसे उठाने का प्रयास करना चाहिए। लेखनी ठीक चले और राजनेता ठीक चले तो दो दिन में देश बदल जायेगा। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सच्चाई इंसान में होती है हास्य व हाजिर जवाबी पत्रकारिता की आवश्यकता है।
ब्यूरो चीफ राजस्थान के धीरेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम का मंच संचालन लोकमत समाचार पत्र के सम्पादक विकास मिश्रा ने किया और यह समूह आने वाले समय में पत्रिकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पत्रकारों का हमेशा सम्मान करेगी।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


