Jodhpur rural police arrested the robber-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर रूरल पुलिस ने पकड़ा लुटेरा

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 10:01 PM (IST)
जोधपुर रूरल पुलिस ने पकड़ा लुटेरा
जोधपुर। पुलिस ने जोधपुर और बाड़मेर जिलों में लूट, टोल पर तोडफ़ोड़ और मारपीट के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बनवारी विश्नोई बाड़मेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 लाख रुपए की लूट का भी आरोपी है। महावर ने बताया कि यह पुलिस टीम के सामूहिक प्रयासों से सफलता मिली है। लुटेरे के गिरफ्त में आने के बाद कई वारदातें खुलने की संभावना है। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर फलौदी के रूरल क्षेत्र में पिछले दिनों से हो रही चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है। लगातार वारदातों को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो जाते। इन वारदातों के बाद ग्रामीण पुलिस ने अपनी स्पेशल टीम बनाकर लूट और चोरी की वारदातों की सूची बनाई। पुलिस ने बारीकी के साथ वारदातों की समानताओं और तरीकों की स्टडी की और फिर ऑपरेशन चलाया जिसमें एक लुटेरा पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement