Jodhpur: Nursing staff stage protest at Ummed Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर : उम्मेद अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 25 मार्च 2026 3:20 PM (IST)
जोधपुर : उम्मेद अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
खास खबर। जोधपुर उम्मेद अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। कर्मचारियों ने अपने क्वार्टर को लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि उनके नाम पर आवंटित क्वार्टर में किसी अन्य व्यक्ति को कब्जा दिलाया जा रहा है, जबकि वे खुद पिछले कई महीनों से किराया, बिजली और पानी का भुगतान कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान नर्सिंगकर्मियों ने प्रशासन पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए और अपने हक के लिए जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि जनवरी माह से लगातार खर्च उठाने के बावजूद उन्हें अपने ही क्वार्टर से वंचित किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement