Jodhpur: National Startup Day celebrated under National Youth Week.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर : राष्ट्रीय युवा सप्ताह अंतर्गत मनाया राष्ट्रीय स्टॉर्टअप दिवस

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 8:43 PM (IST)
जोधपुर : राष्ट्रीय युवा सप्ताह अंतर्गत मनाया राष्ट्रीय स्टॉर्टअप दिवस
जोधपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं व्यवसायिक कौशल प्रदर्शनी के अन्तर्गत संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय स्टॉर्टअप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इग्नू विश्वविद्यालय के अजय वर्धन आचार्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार की नई स्टॉर्टअप नीतियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया। विरेन्द्र जी एवं वासुदेव जी उद्योगपति कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे।
इनमें से वासुदेव इसी संस्थान के भूतपूर्व छात्र है ने आईटीआई की महत्वता एवं स्वरोजगार के बारे में छात्रों को प्रोत्साहित किया। संस्थान के भूतपूर्व छात्र गौरव जोशी ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया। संस्थान के उपनिदेशक सुधीर व्यास ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया एवं इस दिवस की महत्वता का ज्ञान छात्रों को प्रदान किया।
संस्थान के समूह अनुदेशक ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्याम सिंह सोढा समूह अनुदेशक ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement