Advertisement
जोधपुर क्राइम फाइल : सड़क हादसे, अपहरण, मारपीट और जासूसी के मामले दर्ज

दूसरे मामले में, बासनी थाना क्षेत्र के मिल्कमैन कॉलोनी, पाल रोड निवासी हनुमान सिंह पुत्र प्रभु सिंह राजपूत ने बताया कि 3 अगस्त को छीपो की प्याऊ के पास सालावास रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसके भतीजे दशरथ सिंह को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक युवती और छह नाबालिग लापता – अपहरण का आरोप
पिछले दो दिनों में अलग-अलग थानों में कुल 7 गुमशुदगी/अपहरण के मामले दर्ज कराए गए हैं। मथानिया थाना: बालरवा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि 4 अगस्त की दोपहर उसकी पुत्री बिना बताए घर से गायब हो गई।
महामंदिर थाना: बीजेएस कॉलोनी निवासी ने आरोप लगाया कि एक युवक उसकी भतीजियों को बहला-फुसलाकर ले गया। राजीव गांधी नगर थाना: नयापुरा चौखा निवासी ने बताया कि 3 अगस्त की रात उसकी 14 वर्षीय पुत्री को अज्ञात युवक अगवा कर ले गया।
सूरसागर थाना: बड़ी भील बस्ती की एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बेटी को युवक फुसलाकर ले गया। देवनगर थाना: 3-4 अगस्त की मध्यरात्रि को एक महिला की नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई।
विवेक विहार थाना: एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 अगस्त को उसकी नाबालिग बेटी का अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया।
पुलिस ने सभी मामलों में तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
आपसी रंजिश में मारपीट और तोड़फोड़
जोधपुर के विभिन्न थानों में आपसी रंजिश के चलते मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले दर्ज हुए हैं। बनाड़ थाना: जालेली नायला, हाल नागणेचा नगर निवासी उषा देवी ने आरोप लगाया कि 4 अगस्त की रात राजपहादुर सिंह, नरपत सिंह, हबलवीर सिंह सहित अन्य लोग घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ कर मोबाइल फोन छीन ले गए।
बोरानाड़ा थाना: खारड़ा भाण्डू निवासी इकबाल पुत्र खम्मे खां सिंधी ने बताया कि 3 अगस्त को सहाबुदीन, अजित, रफीक ने रास्ता रोककर मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। मथानिया थाना: ओसिया के सिरमंडी निवासी किशनाराम जाट ने आरोप लगाया कि नेवरा रोड पर प्रकाश गोदारा व अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना: मनोज कुमार सिंधी ने रिपोर्ट दी कि 3 अगस्त की रात अमन व साथियों ने उसे और उसके दोस्त को पीटा।
प्रतापनगर थाना: सूथला निवासी जतीन प्रजापत ने बताया कि 5 जुलाई की रात श्याम कुमार और घनश्याम प्रजापत ने उसके भाई को पीटा।
अवैध शराब बरामद : मंडोर थाना क्षेत्र में एएसआई शेषाराम ने तन्हापीर रोड पर अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में घूम रहे विशाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार कर शराब की खेप जब्त की।
जैसलमेर में संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर के चांधन स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस से महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महेंद्र प्रसाद गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज की संवेदनशील जानकारी लीक करता था।
सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही एजेंसियां महेंद्र पर नजर रखे हुए थीं। उसके मोबाइल से कई चैट व वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें सैन्य गतिविधियों की सूचनाएं साझा की गई थीं। महेंद्र प्रसाद उत्तराखंड निवासी है और फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


