कानपुर। बेरोजगारी के चलते सोमवार को एक युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने झुलसी हालत में बेटे को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती करायाए डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। काकादेव थानाक्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर इलाके में रहने वाला राजेन्द्र स्वरुप का बेटा रमेश ग्रेजुएशन कर चुका है। पढ़ाई खत्म करने के बाद युवक ने कई कंपनियों में नौकरी की तलाश की। भाई पप्पू ने बताया कि नौकरी न मिलने से वीरेन्द्र आहत चल रहा था। सोमवार की सुबह जरुरी काम की बात कहकर बीमा अस्पताल पाण्डू नगर गये वीरेन्द्र ने बीच चौराहे पर खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने आग का गोला बने युवक को बचाया और परिवार को जानकारी देते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि मामले को परिजनों से पता चला है कि युवक ने बेरोजगारी के चलते आग लगा ली है।