JNVU professors sitting on the dock protested, flogged effigy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धरने पर बैठे जेएनवीयू प्रोफेसर्स ने फूंका पुतला, जताया विरोध

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 11:21 PM (IST)
धरने पर बैठे जेएनवीयू प्रोफेसर्स ने फूंका पुतला, जताया विरोध
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती 2013 के तहत नियुक्त 34 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को बर्खास्त करने के सिंडीकेट के निर्णय पर राज्य सरकार की मुहर लगने के बाद सिंडीकेट ने विधि विभाग से इस संबंध से स्वीकृति मांगी थी। शुक्रवार रात विधि विभाग से इसकी अनुमति मिल गई। जिसके बाद अब विवि प्रशासन अगले दो दिनों में इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई पूरी करेगा। इधर निकाले गए प्रोफेसर्स ने धरना देकर सरकार का पुतला फूंका और अपने साथ हुए निर्णय को सरासर गलत बताया। आपको बता दें कि जयनारायण शिक्षक भर्ती मामले में आरोप है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में धांधली हुई है। राज्य सरकार की ओर से तथ्यात्मक रिपोर्ट के बाद विधि विभाग की राय के आधार पर कहा गया कि यूजीसी की ओर से निर्धारित योग्यता धारित नहीं करने वाले 26 अपात्र असिस्टेंट प्रोफेसर को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई किया जाना उचित होगा। राज्य सरकार की ओर से मिले इस पत्र के आधार पर राजभवन की विशेषाधिकारी (उच्च शिक्षा) कीर्ति शर्मा ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिन प्रोफेसर्स पर कार्रवाई की गई है, उनमें अर्थशास्त्र से डॉ जया भंडारी, डॉ रजनीकांत त्रिवेदी, अंग्रेजी से डॉ राखी व्यास, डॉ ऋचा बोहरा, डॉ वीनू जॉर्ज, डॉ विभा भूत, डॉ हितेंद्र गोयल व विवेक, भूगोल से डॉ ललितसिंह झाला, इतिहास से डॉ प्रतिभा सांखला व डॉ महेंद्र पुरोहित, साइकोलॉजी से हेमलता जोशी, समाजशास्त्र से राजेंद्रसिंह खींची व ऋषभ गहलोत, लोक प्रशासन से शरद शेखावत, वनस्पति शास्त्र से डॉ रचना दिनेश व डॉ कामना शर्मा, व्यवसाय प्रशासन से डॉ उम्मेदराज तातेड़, डॉ आशा राठी, डॉ आशीष माथुर, डॉ रमेश व मनीष वडेरा, रसायन शास्त्र से डॉ संगीता परिहार, डॉ ओमप्रकाश, डॉ सीमा परवीन व डॉ अमिता धारीवाल, भूगर्भ शास्त्र से डॉ वीरेंद्र परिहार, भौतिक शास्त्र से डॉ शिवकुमार बार्बर, प्राणी शास्त्र से डॉ लेखू गहलोत, डॉ हेमसिंह गहलोत, डॉ पूनम पूनिया, हिंदी से डॉ कामिनी ओझा, राजनीति विज्ञान से डॉ नगेंद्रसिंह भाटी और संगीत से सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement