Advertisement
जेजेपी 21 अक्तूबर से शुरू करेगी दुष्यंत दोस्ती संकल्प कार्यक्रम

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सभी सांसदों और विधायकों को भी छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जेजेपी विधायक छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आएंगे।
दिग्विजय ने उम्मीद जताई कि सभी 90 विधायक छात्र हित में इस बिल का समर्थन करेंगे और इससे पता चलेगा कि कौन छात्र हित में खड़ा है। उन्होंने कहा कि जेजेपी व इनसो छात्र संघ चुनाव बहाली का मुद्दा निरंतर जोर-शोर से उठाते आ रही है क्योंकि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए छात्र संघ चुनावों का होना बेहद जरूरी है।
दिग्विजय ने कहा कि इससे आम परिवार के विद्यार्थी राजनीति में आकर देश-प्रदेश की जनता की सेवा कर सकेंगे। दिग्विजय चौटाला ने जेजेपी के आगामी कार्यक्रमों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि युवा जेजेपी संगठन मजबूती के लिए जल्द नई मुहिम चलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा जेजेपी दुष्यंत दोस्ती संकल्प कार्यक्रम चलाएगी। इसके तहत दिसंबर माह तक प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इन कार्यक्रमों में जेजेपी के बूथ योद्धा भाग लेंगे और वे नए युवाओं को जेजेपी में शामिल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 21 अक्टूबर को भिवानी, 22 अक्टूबर को रेवाड़ी, 26 अक्टूबर को जींद और 27 अक्टूबर को कैथल में दुष्यंत दोस्ती संकल्प कार्यक्रम होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, इनसो कार्यालय सचिव मुनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


