khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 1:41 PM (IST)
बहुत कम लोग जानते हैं कि मारवाड़ रियासत को मोहम्मद अली जिन्ना
पाकिस्तान में शामिल करना चाहते थे। जिन्ना ने कोरे कागज पर दस्तखत कर
महाराजा हनवंत सिंह को थमा दिया कि पाकिस्तान में विलय के बदले इस पर कुछ
भी लिख पाकिस्तान से मांग ले, वह उन्हें मिलेगा। अब तक पटेल को देशी
रियासतों के विलय का जिम्मा मिल चुका था। ये बात जब सरदार पटेल तक पहुंची
तो उन्होंने सूझबूझ दिखाई और मारवाड़ रियासत के महाराजा हनवंत सिंह से बात
की।
मेनन ने बदला महाराजा का मन