Jhunjhunu received 22 new veterinary sub-centers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झुंझुनूं को मिले 22 नए पशु चिकित्सा उप केंद्र: अहलावत

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 8:05 PM (IST)
झुंझुनूं को मिले 22 नए पशु चिकित्सा उप केंद्र: अहलावत
झुंझुनूं। राज्य सरकार में सांसद संतोष अहलावत का पलड़ा एक बार फिर भारी रहा। सांसद संतोष अहलावत द्वारा राज्य सरकार से जिले में मांगे गए पशु चिकित्सा उप केंद्र में से राज्य सरकार ने झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में 22 पशु चिकित्सा उप केंद्र खोलने की मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में स्वीकृत किए गए 230 नए पशु उप केंद्र में से संसदीय क्षेत्र को जयपुर के बाद सबसे ज्यादा पशु उप केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। दो दिन पहले स्वीकृत किए गए 22 पशु चिकित्सा उप केंद्रों में से पांच पशु चिकित्सा उप केंद्र खेतड़ी, पांच मंडावा, चार सूरजगढ़, दो नवलगढ़ व दो फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे। फतेहपुर शेखावाटी में सीसी सडक़ के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद अहलावत ने बताया कि उनके द्वारा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा समय समय पर की गई। पशु चिकित्सा उप केंद्र की मांगों को उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष रखा तथा मुख्यमंत्री एवं पशुपालन विभाग मंत्री से आग्रह किया कि झुंझुनंू संसदीय क्षेत्र में अधिक से अधिक पशु चिकित्सा उप केंद्र स्वीकृत करें। सांसद अहलावत ने मुख्यमंत्री एवं पशुपालन विभाग मंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया कि उन्होंने जिलेवासियों को पशु चिकित्सा उप केंद्र के कमी के कारण होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए जयपुर के बाद सबसे ज्यादा नए पशु उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जिले के कुछ नेता सरकार द्वारा स्वीकृत नए पशु उप स्वास्थ्य केंद्रों का श्रेय लेने की होड़ में लगे हुए है, तो सांसद अहलावत ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ समय से झुंझुनूं में कुछ नेता इस तरह की हरकते कर रहे हैं, मैं उन सभी नेताओ को बताना चाहती हूँ की जिले की जनता सब जानती है की सरकार किस की है और काम किस का है। मेरे इस तरह के सभी नेताओं से कहना है की जिले में हो रहे कामों का श्रेय यदि किसी को देना है को तो जि़ले की जनता को दें क्योंकि यह जिले की जनता ही है। जिसने भारतीय जनता पार्टी को राज प्रदान किया है। आज मैं आप के माध्यम से जिले की जनता से आग्रह करती हूं कि यदि कोई नेता उनसे कहे कि वर्तमान में जिले में हुए काम उनके द्वारा करवाए गए है तो जनता उस नेता केवल एक सवाल पूछे कि क्या वो सरकार में और यदि वो सरकार में है ही नहीं तो उन्होंने काम कहां से करवा दिए।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement