Jhulelal Pratibha Samman completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झूलेलाल प्रतिभा सम्मान हुआ संपन्न

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अगस्त 2023 9:16 PM (IST)
झूलेलाल प्रतिभा सम्मान हुआ संपन्न
जयपुर। सिंधी समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सर्व सिंधी समाज महासभा की ओर से श्रीश्री रविशंकर आश्रम मे आयोजित कार्यक्रम मे सिंधी समाज के बच्चो को उनकी प्रतिभाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक जिला महासचिव देवानंद कोरजानी की संयोजकता में आयोजित इस कार्यक्रम मे मार्कशीट की परसेंटेज के आधार पर एवं अलग-अलग प्रतिभा में रुचि रखने वाले बच्चों को शील्ड, शॉल, साईं झूलेलाल तस्वीर, स्कूल बैग इत्यादि सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे रमेश मोटवानी, कमल भोजवानी, भरत छूगानी, गौरव आहूजा समेत अन्य लोगो ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। भोजवानी ने बताया कि सम्मान समारोह से समाज के बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा एवं भविष्य में अपनी प्रतिभा को और निखारने की भावना जागृत होगी और साथ ही सिंधी संतो को बुजुर्ग महिलाओं को भी सम्मानित कर रात्रि भोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement