Jhotwara sanitation system gets a boost, Colonel Rajyavardhan Rathore flags off jetting machine and 6 hoppers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 9:26 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झोटवाड़ा में सफाई व्यवस्था को मिली नई मजबूती, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जेटिंग मशीन एवं 6 हूपर को दिखाई हरी झंडी

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अगस्त 2026 6:23 PM (IST)
झोटवाड़ा में सफाई व्यवस्था को मिली नई मजबूती, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जेटिंग मशीन एवं 6 हूपर को दिखाई हरी झंडी
खास खबर। जयपुर झोटवाड़ा में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जेटिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 6 हूपर और जेटिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ झोटवाड़ा के लिए सफाई व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जेटिंग मशीन के संचालन से नालियों एवं सीवरेज की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
5 अटल प्रगति पथ को मिली स्वीकृतिः
झोटवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अटल प्रगति पथ के तहत 5 महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इनमें ग्राम पंचायत भैसावा: फकीरों के मौहल्ले से संपर्क सड़क होते हुए बुगालिया सड़क तक। ग्राम पंचायत हाथोज: हाथोज मेन स्टैंड, कालवाड़ रोड से लालचन्दपुरा लिंक रोड तक। ग्राम पंचायत हिंगोनिया: ए.आर. बेणिया का बास सड़क से इन्द्रदेव कॉलोनी होते हुए नमोडी ढाणी तक। ग्राम पंचायत पचार: महरियों का बास से सरमदों की ढाणी होते हुए दादरवालों की ढाणी, ग्राम आईदान का बास की सीमा तक। ग्राम पंचायत बेगस: G.S.S. से बिरदाराम जी मीणा की ढाणी, शंकर जी पन्ना जी मीणा की ढाणी होते हुए रामू जी गुर्जर के घर तक, शामिल हैं।
इन सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। झोटवाड़ा में लिटर पिकर मशीन की सुविधा भी क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई है, जिससे स्वच्छा संबंधित कार्यों को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा का समग्र और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement