Advertisement
जनसमस्याओं के मौके पर निपटारे के लिए 4,351 पंचायतों में कैंप लगाएगी झारखंड सरकार

ऐसा अभियान साल 2021, 2022 और 2023 में भी चलाया गया था। राज्य सरकार के मुताबिक, वर्ष 2021 में इस तरह चलाए गए कार्यक्रम के दौरान कुल 35.95 लाख, वर्ष 2022 में 55.44 लाख और वर्ष 2023 में 58.26 लाख आवेदन मिले थे। इन तीन वर्षों में प्राप्त आवेदनों में से एक करोड़ 49 लाख मामले निपटाए गए थे।
बताया गया है कि इन कैंपों में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नये राशन कार्ड स्वीकृति के लिए आवेदन पत्रों की स्वीकृति, राशन कार्ड की त्रुटियों को दूर करने, पेंशन प्राप्त करने में लाभान्वितों को हो रही समस्या के निराकरण, मनरेगा के तहत नये जॉब कार्ड, झारखंड लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के तौर पर जॉब कार्ड बनाने, हड़िया-दारू की बिक्री में लगी महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से जोड़कर वैकल्पिक रोजगार देने, जमीन की लगान रसीद काटने, नियुक्ति पत्र, कृषि ऋण माफी, ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन के आवेदन सहित विभिन्न मामलों का निपटारा मौके पर किया जायेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


