Jharkhand Assembly Election : Congress reaction about BJP, JMM and AJSU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव : AJSU को समर्थन देने या लेने के बारे में ऐसा बोली कांग्रेस

khaskhabar.com: सोमवार, 18 नवम्बर 2019 08:59 AM (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव : AJSU को समर्थन देने या लेने के बारे में ऐसा बोली कांग्रेस
नई दिल्ली। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पासवान ने यहां दावा किया कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद महागठबंधन की जीत होगी, क्योंकि लोगों ने देख लिया है कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यह पूछे जाने पर कि एक राष्ट्रीय पार्टी होते हुए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसी क्षेत्रीय पार्टी से भी कम सीटों पर चुनाव क्यों लड़ रही है, पासवान ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस का हमेशा से गठबंधन धर्म निभाने में विश्वास रहा है। जहां जिसकी स्थिति मजबूत है, वहां वही पार्टी लड़ रही है। हमारी समान विचारधारा है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने जा रहे चुनाव में झामुमो 43 सीटों पर, कांग्रेस 31 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 7 सीटों पर लड़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement