गोफास्ट आर्गेनिक प्रा. लि. मध्य प्रदेश सागर ने 30 पद सेल्स एक्जीक्यूटिव पर जगह निकाली है। जिसका वेतनमान 5500 साथ ही कमीशन भी। जीवनशाह, सिटी सेन्टर के पास स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में ही लगने वाले रोजगार मेला 15 सितम्बर को प्रात 11 बजे से आयोजित है। इसके साथ ही इसी परिसर में 23 से 29 सितम्बर तक विभिन्न कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक युवक.युवतियों उक्त तिथियों में अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर रोजगार पा सकते है।