Advertisement
झज्जर हलके को सीएम की 100 करोड़ की सौगात

उन्होंने झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लिए रखी गई लगभग 50 मांगों को तत्काल पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नही आएगी। वर्ष 2016-17 का योजनागत बजट 89 हजार करोड़ रूपए है जो पिछले वर्ष लगभग 69 हजार करोड़ रूपए था। उन्होंने कहा कि सभी शैक्षिणिक संस्थानों की मैपिंग की गई है और 20 किलोमीटर की परिधि में एक कन्या महाविद्यालय खोला जाएगा ओर पिछले दो वर्षों में 28 महिला महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति दी गई जिनमें से 6 का शिलान्यास हो चुका है। 22 जनवरी 2017 को एक साथ 22 कन्या महाविद्यालयों की आधारशिला रखी जाएगी। मु यमंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की खातीवास में दूसरे जलघर, भदानी, सुर्खपुर तथा अकहेड़ी मदनपुर मे जलघरों के लिए तीन करोड़ रूपए 15 गावों में व्यायामशालाओं के लिए 4करोड रूपए, 18 गांवों में ग्राम सचिवालयों के लिए 5.50 करोड़ रूपए, बिजली की तारे बदलने के लिए 1.50 करोंड़ रूपए, गुढ़ा, शेखुपुर, इस्लामगढ़ तथा खातीवास गांव के लिए सिंचाई कार्यों की परियोंजनाओं के लिए 8.50 करोड़ रूपए, गांवों में स्कूलों के कमरों की विशेष मरमत के लिए एक करोड़ रूपए, रामपुरा-सुर्खपुर ,मातनहेल,बिड़ सुनार आला, भदानी सडक़ों के लिए 12 करोड़ रूपए, खातीवास में जोहड़ के पानी की निकासी के लिए 79 लाख रूपए जमीन उपलब्ध होने पर छुछकवास के लिए बाईपास, झज्जर शहर में दमकल केंद्र भवन के दो करोड़ रूपए, पुस्तकालय के लिए 1.50 करोड़ रूपए, नगरपालिका भवन के लिए 3 करोड़ रूपए, वार्ड नंबर छ के लिए 1.50 करोड़ रूपए, जहांआरा स्टेडियम में बहुउद्देशिय हाल के लिए 50 लाख रूपए, भिण्डावास व खापड़वास को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा के साथ- साथ झज्जर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से 15 करोड़ रूपए व झज्जर शहर को सुन्दर बनाने के लिए पांच करोड़ रूपए उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि वे झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के आभारी रहेंगे, जो मात्र एक निमंत्रण पर इतनी बड़ी सं या में उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न खाउंगा न खाने दूंगा का नारा लोगों को काफी अच्छा लगा और हरियाणा में भी पहली बार लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ चुना।
उन्होंने कहा कि वे झज्जर में भी रैली आयोजित करवाएंगे। इससे पहले बहादुरगढ़, बेरी व बादली में भी रैली करवा चुके है और 25 दिसंबर को गढ़ी-सांपला-कलोई में रैली करवा रहे है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को खुली चुनोति देते हुए कहा कि पिछले एक महिने में झज्जर जिले में तीन रैलियां करवा चुके है और आगे भी करवाते रहेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे लोगों को विपक्षी पार्टियों द्वारा गुमराह किया जा रहा है,बल्कि हकीकत यह है कि फसल बीमा योजना वर्ष 2004 में पूर्व मु यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सरकार के समय आरंभ की गई थी और यह 21 ब्लोकों में लागू की गई थी। साढ़े सात प्रतिशत प्रीमिीयम किसानों से ली जाती थी और 12 से 13 हजार रूपए का बीमा कवर किया जाता था। यहीं योजना वर्ष 2005 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में भी जारी रही और इसे चार जिलों तक सिमित किया गया। प्रीमियम की राशि साढ़े सात प्रतिशत र ाी गई तथा एक खंड को ईकाई माना गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल बीमा योजना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इस चार जिलों में कही क्यों इसे पूरे हरियाणे में लागू करो और पूरे देश मेें लागू करने की योजना बनाई जाए। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हरियाणा सरकार ने 300 करोड़ रूपए उपलब्ध करवाएं इसके लिए वे मु यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि रबी फसलों के लिए डेढ़ प्रतिशत तथा खरीफ फसलों के लिए दो प्रतिशत प्रीमियम निर्धारित है। धान के लिए दो प्रतिशत व कपास के लिए पांच प्रतिशत केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित किया गया था जिसे मु यमंत्री ने कम कर दो प्रतिशत कर दिया है और तीन प्रतिशत हरियाणा सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टी, बेमौसमी बारीस व जलभराव को बीमा योजना में शामिल किया गया है। जहां भी ऐसी शिकायत आती है, एसडीएम, बीडीपीओ व तहसीलदार मौके पर जाकर आकलन करेंगे और बीमा कंपनियों को रिपोर्ट करेंगे। श्री धनखड़ ने कहा कि जिन गांवों में पाला पडऩे, गर्म हवा निकलने तथा कम बारीस के चलते फसलों को नुकसान होता है तो तुरंत कृषि विकास अधिकारी को इसकी रिपोर्ट करें और पच्चीस प्रतिशत नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की निति व नीयत दोनों ठीक है, मु यमंत्री स्वयं 18-18 घंटे काम करने वाले व्यक्ति है। उन्होंने बादली रैली में व झज्जर की आज की रैली में विकास कार्र्यों के लिए मोटा जोटा मारने के लिए मु यमंत्री का आभार व्यक्त किया और रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को विशेष धन्यवाद दिया। रैली को लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वे 1987 से प्रदेश की राजनिति में है और प्रदेश के लगभग पांच छ मु यमंत्रियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। परंतु वर्तमान मु यमंत्री श्री मनोहर लाल की कार्यशैली एकदम स्पष्टवादी है। जिसका मकसद केवल और केवल प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है। सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने इस मौके पर कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में केवल अपने व्यक्तिगत विकास का काम किया लेकिन मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश के आम जन के हित को ध्यान में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायाब सिंह सैनी ने भी रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा, जिला परिषद के अध्यक्ष परमजीत सौलधा, उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, डा. किरण कलकल, रामअवतार वाल्मीकि, अनिल शर्मा, सुनीता चौहान, भूरू सरपंच, जगबीर सुहाग, सुनिता धनखड़, धर्मेन्द्र, विकास वाल्मीकि, नसीब मातनहले, सुरेंद्र, राय सिंह, माया देवी, सीमा दहिया सहित प्रशासन की ओर से रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, उपायुक्त आर.सी. बिढ़ाण, एस.पी. जश्रदीप सिंह रंधावा, एडीसी डा. नरहरि बांगड़, एस.डी.एम. प्रदीप कौशिक, सीटीएम विजय सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजदू थे।
अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड
Advertisement
झज्जर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


