khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 11:46 AM (IST)
पटना। बिहार के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मरक डेय काटजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर जनता दल (युनाइटेड) के विधायक नीरज कुमार ने दर्ज कराई है। विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि काटजू की टिप्पणी ने बिहार, देश और विदेश में रह रहे करीब 10.5 करोड़ बिहारियों को आहत किया है। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।