JDU attack on BJP leader Sanjay Paswan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा नेता ने नीतीश कुमार को बताया 'थका चेहरा' , जेडीयू भड़का

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2020 1:31 PM (IST)
भाजपा नेता ने नीतीश कुमार को बताया 'थका चेहरा' , जेडीयू भड़का
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधान पार्षद संजय पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'थका चेहरा' और 'पुराना चेहरा' बताने पर जद-यू भड़क गया है। जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने भाजपा नेतृत्व से ऐसे 'बड़बोले' नेताओं पर कार्रवाई करने तक की मांग कर दी है। भाजपा के नेता पासवान ने कहा था कि बिहार के लोग एक भाजपा नेता को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड वाली स्थिति बिहार में नहीं है। बिहार में भाजपा किसी भी राज्य से और यहां के अन्य दलों से मजबूत और सक्रिय पार्टी है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार का चेहरा अब पुराना हो गया है। बिहार के लोग अब थके नीतीश कुमार की जगह भाजपा का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। पासवान के इस बयान को हालांकि भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने व्यक्तिगत बयान बताया परंतु जद-यू इस बयान को लेकर भडक गई है।
जद-यू के महासचिव क़े सी. त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतत्व को ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ऐसे बयानों पर संज्ञान लेंगे और आगे से इस तरह के बयान पर रोक लगाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement