JDA will set up auction information camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए लगाएगा नीलामी सूचना शिविर

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 8:05 PM (IST)
जेडीए लगाएगा नीलामी सूचना शिविर
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नवाचार करते हुए आमजन को जेडीए प्रोपर्टी की जानकारी प्रदान करने के लिए जयपुर शहर में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शिविर का आयोजन करते हुए शनिवार 07 दिसम्बर, को न्यू आतिश मार्केट विस्तार में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत ने बताया कि जेडीए द्वारा आयोजित शिविर में जेडीए की परिसंपत्तियों की सभी तरह की जानकारी एवं लोकेशन मैप आदि की विस्तृत जानकारी तकनीकी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे इच्छुक खरीददार संपत्ति के संबंध में सभी तरह की जानकारी क्लीयर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो इच्छुक व्यक्ति को लोन के संबंध में समस्त जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा शिविर में भाग लेने वाले लोगों को लोन की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस नवाचार से जेडीए संपत्ति में रूचि रखने वाली आमजनता की इस दौड़-भाग वाली दिनचर्या को देखते हुए शनिवार को अवकाश के दिन शिविर का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement