JDA will set up auction information camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए लगाएगा नीलामी सूचना शिविर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 नवम्बर 2019 6:22 PM (IST)
जेडीए लगाएगा नीलामी सूचना शिविर
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नवाचार करते हुए आमजन को जेडीए प्रोपर्टी की जानकारी प्रदान करने के लिए जयपुर शहर में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत जेडीए द्वारा शनिवार 30 नवम्बर, 2019 को गोविंदपुरा, करधनी स्कीम पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत ने बताया कि आयोजित शिविर में जेडीए की परिसंपत्तियों की सभी तरह की जानकारी एवं लोकेशन मैप आदि की विस्तृत जानकारी तकनीकी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे इच्छुक खरीददार संपत्ति के संबंध में सभी तरह की जानकारी क्लीयर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो इच्छुक व्यक्ति को लोन के संबंध में समस्त जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा शिविर में भाग लेने वाले लोगों को लोन की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आयोजित किए जाने वाले शिविर में आमजन एवं इच्छुक खरीददारों को संपत्ति से संबंधित सभी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे उनके समय की बचत होगी और वे प्राधिकरण में माह दिसम्बर के नीलामी कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement